{"_id":"58f3b4e84f1c1beb02470c83","slug":"rigged-allotment-of-indira-housing","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा आवास के आवंटन में धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा आवास के आवंटन में धांधली
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मानिक तालाब गांव में 34 आवास के आवंटन में दर्जन भर से अधिक आवास प्रधान, रोजगार सेवक व क्षेत्र पंचायत सदस्य के परिवार में तो बाकी उनके चहेतों को आवंटित होने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आवंटन में पात्रता को दरकिनार करने का आरोप है।
लक्ष्मीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मानिक तालाब निवासी फूलदार पासवान के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने गांव के प्रधान, बीडीसी, सचिव व रोजगार सेवक के कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। उनका कहना है कि वर्ष 2015-16 में आवंटित करीब तीन दर्जन आवास में एक भी आवास धरातल पर नहीं है। तो प्रस्तावित सूची में प्रधान के परिवार में एक दर्जन आवास आवंटन प्रस्तावित है। तो वहीं गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य के परिवार वह रोजगार सेवक के परिवार से भी कई नाम प्रस्तावित है। इतना ही नही शेष नामों में भी पात्रता को दरकिनार कर अपने चहेतों का ही ख्याल किया गया है। डीएम वह मुख्यमंत्री को लिखे शिकायत पत्र में रोजगार सेवक के पास पक्का मकान होने के बाद भी आवास आवंटित करने की बात कही गई है। यहां के आवास का मामला पहले भी तहसील में डीएम के सामने आ चुका है। जिस मामले में डीडीओ राधेश्याम द्वारा जांच में शिकायत सही भी पाई गई।
प्रधान प्रतिनिधि भोला ने कहा कि आवास को लेकर सभी अनियमितता पूर्व प्रधान के कार्यकाल में किया गया है। केवल राजनीतिक द्वेष वश मामले को तूल दिया जा रहा है। मेरे कार्यकाल में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।
विज्ञापन
प्रधान, बीडीसी व रोजगार सेवक के परिवार में दर्जन भर से अधिक आवास आवंटित करना व प्रस्तावित करना गलत है। जो घोर अनियमितता के दायरे में है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राम निवास सीडीओ महराजगंज