{"_id":"5de15d688ebc3e54f7348465","slug":"rice-miller-maharajganj-news-gkp331276981","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान नहीं उतारने के लिए राइस मिलरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान नहीं उतारने के लिए राइस मिलरों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
महराजगंज डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते राइसमिलर।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्यान नहीं उतारने के लिए राइस मिलरों ने किया प्रदर्शन
महराजगंज। राइस मिलर्स कल्याण एसोसिएशन ने भारतीय खाद्य निगम की ओर से खाद्यान नहीं उतारने पर नाराजगी जताते हुए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। इसके उपरांत जिला खाद्य विपणन अधिकारी को ज्ञापन देकर राइस मिलरों ने कहा कि डिपो पर खड़ी ट्रकों से तत्काल खाद्यान उतरवाया जाए।
राइस मिलरों ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर धान का हालिंग करके मिलर्स व परिवहन ठेकेदार जोगियाबारी व लोहरपुरवा डिपो पर भेजा जा रहा है। प्रत्येक डिपो पर 40 से 50 ट्रकों की लाइन लगी हुई है। चार से पांच दिन बाद वहां नंबर आने की वजह से जहां एक तरफ ट्रकों को खड़ा रहना पड़ रहा है वहीं, दूसरी तरफ खाद्य निगम के उच्चाधिकारियों के दबाव में फंगल व डैमेज बताकर सभी लाट निरस्त कर दिया जा रहा है। इस प्रवृत्ति के कारण राइस मिलर्स कस्टम धान की कुटाई लोडिंग करने में असमर्थ है। यदि अविंलब खाद्यान को उतरवाने की व्यवस्था नहीं की गई तो वे लोडिंग का कार्य बंद करेंगे। इस दौरान राजेंद्र पटेल, मानवेंद्र सिंह, शैलेंद्र पटेल, राजेंद्र जायसवाल, घनश्याम पटेल, संजय कुमार, संपूर्णानंद पटेल, उपेंद्र पटेल, राजेश्वर कुमार, बृजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।