फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Reviewed the arrangements for the six-bed special loo ward

Maharajganj News: छह बेड के विशेष लू वार्ड की व्यवस्था का जायजा लिया

Sat, 05 Apr 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 05 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Reviewed the arrangements for the six-bed special loo ward
महराजगंज। हीट वेव से बचाव की तैयारी को लेकर एसीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छह बेड के विशेष लू वार्ड की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ट्राॅमा सेंटर, ओपीडी काउंटर और इमरजेंसी वार्ड के पास ओआरएस हेल्पडेस्क भी बनाया गया है, जहां हीट वेव से बचाव के लिए ओआरएस पाउडर और दवाओं की सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह से लू चलने की संभावना को देखते हुए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी तेज कर दी हैं। लू के प्रभाव से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होती है। इससे हीट वेव का खतरा बढ़ जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल में छह बेड का विशेष लू वार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इस वार्ड में पहले से ही एयर कंडीशनर लगा हुआ है और सभी छह बेड पूरी तरह से तैयार हैं। हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। ओआरएस के पैकेट और अन्य जरूरी दवाइयां भी मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed