{"_id":"61bcb8ebf8d1ce61b515bb8a","slug":"retaire-police-head-constable-died-in-accident-maharajganj-news-gkp420168020","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत हेड कांस्टेबल की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत हेड कांस्टेबल की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल की दुर्घटना में मौत
महराजगंज। शहर में फरेंदा रोड पर शुक्रवार दोपहर बाद ट्रक की चपेट में आने से सेवानिवृत्त हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। देर शाम परिजन भी महराजगंज पहुंचे। घटना पर पुलिस कर्मियों ने गहरा शोक प्रकट किया। सदर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 730 फरेंदा मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से पुलिस कर्मी की मौत हो गई। मृत हेड कांस्टेबल प्रधान वर्मा (62) निवासी राप्तीनगर निवासी गोरखपुर के रहने वाले थे। इनका स्थायी निवास भटनी जिला देवरिया है। वह शुक्रवार को किसी निजी कार्य से बाइक से महराजगंज आए थे। शहर में फरेंदा रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। नगर चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की। हेड कांस्टेबल प्रधान वर्मा अभी दो साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। मृत प्रधान की तीन बेटियां हैं और तीनों की शादी नहीं हुई हैं।