फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Respiratory infections increasing due to humidity in monsoon

Maharajganj News: माैसम में नमी से बढ़ रहा सांसों का संक्रमण

Fri, 22 Aug 2025 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Respiratory infections increasing due to humidity in monsoon
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की कतार।
महराजगंज। वायरल फीवर का प्रकोप झेल रहे रोगियों की समस्या और बढ़ रही है। बैक्टीरियल संक्रमण व मौसम में नमी सांसों की रफ्तार पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

रोगियों में सांस फूलने, गले में खराश के साथ दर्द व खांसी का प्रकोप बढ़ा है। बृहस्पतिवार को ओपीडी पहुंचे वायरल फीवर से जूझने वाले लगभग आधे रोगी इन समस्याओं की चपेट में मिले। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर नमक व फिटकरी मिले गर्म पानी से गरारा करने व मास्क का उपयोग करने की सलाह के साथ दवाओं का परामर्श दिया। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 902 रोगियों का उपचार हुआ जिसमें 53 को रोगियों को वायरल तो 26 को सांस फूलने, खराश व खांसी की समस्या बुखार के बाद हुई। जांच में श्वसन नली में वायुमंडल की नमी और फंगस से संक्रमण मिला।

डाॅ. रंजन ने बताया कि यह समस्या अधिकतर वायरल पीड़ितों को बैक्टीरियल संक्रमण के कारण हो रही है। मरीजों में अचानक सांस फूलने, गले में खराश, खांसी और दर्द के लक्षण देखे जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में ऐसे मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed