फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Resolve border disputes amicably

Maharajganj News: सीमा संबंधी विवाद का आपसी सामंजस्य के साथ कराएं निपटारा

Thu, 14 May 2026 03:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Resolve border disputes amicably
एसडीएम ने लेखपाल व कानूनगो के साथ बैठक कर दिए जरूरी निर्देश
विज्ञापन

फरेंदा। तहसील क्षेत्र अंतर्गत समस्त लेखपालों एवं कानूनगो के साथ एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम ने बुधवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी लेखपाल व कानूनगो को निर्देश दिया कि सीमा संबंधी विवाद को आपसी सामंजस्य के साथ निपटारा कराएं।
एसडीएम शैलेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि सभी गांव को भूमि विवाद रहित बनाने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करें। सीमा संबंधी विवादों को आपसी सहमति के आधार पर निपटने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जो मामले सहमति से निपट सकते हैं, उन्हें पैमाइश के वाद के नाम पर बेवजह लंबे समय तक ना लटकाएं।शासनादेशों के अनुसार निष्पक्ष ग्राम वासियों एवं भूमि प्रबंधन समिति की सहायता से विवादों को निस्तारित करने का प्रयास करें।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि इस समय खेत खाली होने के कारण सीमा संबंधी विवादों को शीघ्र निपटारा किया जाए। प्रत्येक कानूनगो अपने क्षेत्र में विवादों की पहचान करके निस्तारण कराए। तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि गंभीर प्रकरणों में राजस्व टीम के गठन द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई की जाए साथ ही समस्त गांवो में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को अभियान चलाकर खाली कराया जाए। यदि किसी भी सरकारी स्थान पर कोई अतिक्रमण पाया जाए तो संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed