फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   reservation changed for nikay

Maharajganj News: नौ सीटों पर बदला आरक्षण, सूरमा हुए चित

Fri, 31 Mar 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 31 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
reservation changed for nikay
नगर विकास विभाग ने जिले की दो नगर पालिकाओं व आठ नगर पंचायतों के लिए जारी किया आरक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर विकास विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव संबंधी आरक्षण को जारी कर दिया गया है। जारी आरक्षण के मुताबिक जिले के दस निकायों में से नौ सीटों पर उम्मीद के मुताबिक बदलाव हो गया है। सीटों पर आरक्षण के बदलने से कई सूरमाओं की गणित भी गड़बड़ा गई है।
निकाय चुनाव के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण के लिए उच्चतम न्यायालय की ओर से रिपोर्ट को स्वीकार करने के बाद से ही निकायों में चुनाव लड़ने वाले दावेदारों की धड़कने बढ़ गई थीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जारी किए गए आरक्षण में नगर पंचायत सोनौली की सीट को दिसंबर में जारी आरक्षण के मुताबिक इस बार भी बरकरार रखा गया है। वहीं, नगर पालिका महराजगंज व नौतनवां के साथ ही नगर पंचायत चौक, आनंदनगर, घुुघली, परतावल, निचलौल, बृजमनगंज व पनियरा में सीटों के आरक्षण के बदलने से तैयारी करने वाले प्रत्याशियों को अब नए सिरे से एक बार फिर अपने प्रयासों को शुरू करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 मार्च को जारी हुई आरक्षण की स्थिति
नगर निकाय का नाम आरक्षण
नगर पालिका महराजगंज अनुसूचित जाति महिला
नगर पालिका नौतनवां अनारक्षित
नगर पंचायत चौक अनुसूचित जाति महिला
नगर पंचायत आनंदनगर महिला
नगर पंचायत घुघली अन्य पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत सोनौली अनारक्षित
नगर पंचायत परतावल अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
नगर पंचायत निचलौल अनारक्षित
नगर पंचायत बृजमनगंज अनारक्षित
नगर पंचायत पनियरा अन्य पिछड़ा वर्ग

घोषित आरक्षण पर छह अप्रैल तक ली जाएगी आपत्ति
जिले के 10 निकायों के घोषित आरक्षण पर छह अप्रैल तक आपत्ति प्राप्त की जाएगी। आरक्षण पर जिसे भी आपत्ति हो वे अपर जिलाधिकारी कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत करें। उनकी आपत्तियों के निस्तारण की दिशा मेें प्रयास किया जाएगा।
-डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी

पिछले चुनाव में आरक्षण की स्थिति
नगर पालिका महराजगंज अन्य पिछड़ा वर्ग
नगर पालिका नौतनवां अन्य पिछड़ा वर्ग
नगर पंचायत घुघली अनारक्षित
नगर पंचायत निचलौल अनारक्षित
नगर पंचायत सोनौली अनारक्षित
नगर पंचायत आनंदनगर अनारक्षित
दिसंबर में घोषित आरक्षण
दिसंबर माह में घोषित किए गए जिले के आरक्षण पर गौर किया जाए तो दस में से छह सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गईं थीं। नौतनवां नगर पालिका के साथ ही नगर पंचायत घुघली, परतावल, निचलौल, बृजमनगंज व पनियरा के अध्यक्ष पद की सीट महिला के लिए आरक्षित थी। नगर पंचायत आनंदनगर व चौक बाजार की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थी। नगर पालिका महराजगंज की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई थी, जबकि नगर पंचायत सोनौली की सीट अनारक्षित।
सिसवा पालिका में नहीं होगा चुनाव
सिसवा नगर पालिका का मामला काफी दिनों से न्यायालय में चल रहा है। ऐसे में इस बार यहां पर निकाय चुनाव नहीं होगा। यहां पर चुनाव कराने के लिए न तो दिसंबर में आरक्षण आया था औ न ही इस बार।

166 वार्डों में भी चुनाव का मार्ग होगा प्रशस्त
जिले के 10 निकायों में आरक्षण के घोषित होने से 166 वार्डों में चुनाव का मार्ग प्रशस्त होगा। नगर पालिका महराजगंज व नौतनवां के 25-25 वार्डों, नगर पंचायत आनंदनगर के 18, नगर पंचायत निचलौल के 13, नगर पंचायत घुघली के 11, नगर पंचायत सोनौली व पनियरा के 14-14, नगर पंचायत बृजमनगंज के 16 तथा नगर पंचायत परतावल व चौक के 15-15 वार्डों में सभासद पद पर चुनाव लड़ने का भी मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।


आरक्षण जारी होते ही शुरू हुई चर्चा
जिले के दो नगर पालिकाओं व आठ नगर पंचायतों में आरक्षण के जारी होते ही चर्चा तेज हो गई है। लोग जगह-जगह जारी किए गए आरक्षण को लेकर चर्चा करते नजर आए। नगर पालिका महराजगंज के ब्लॉक मुख्यालय पर अतुल, अनिल, बृजेश समेत आदि लोगों ने जारी हुए आरक्षण को लेकर संभावित प्रत्याशियों के बारे में चर्चा की। वहीं, अन्य निकायों के प्रमुख चौराहों आदि पर लोग चुनाव के बारे में बात करते नजर आए।
कोट
जिले की दो नगर पालिकाओं व आठ नगर पंचायतों की सीटों पर चुनाव कराने के लिए नगर विकास विभाग की ओर से आरक्षण जारी कर दिया गया है।
-सत्येंद्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed