{"_id":"65b268b397691c0c2b0cb066","slug":"republic-day-will-be-celebrated-with-pomp-today-preparations-complete-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-114509-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आज धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आज धूमधाम से मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, तैयारी पूरी
Thu, 25 Jan 2024 07:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 25 Jan 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में गणतंत्र दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों पर सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों पर ध्वजारोहण का समय 10 बजे निर्धारित किया गया है। भवनों को रंग बिरंगी झालरों से सजा दिया गया है।
शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया जाएगा। सशस्त्र सैन्यबलों के बलिदान को नमन करते हुए देशभक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंगों की चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही संविधान की मूल विशेषताओं के विषय में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ही निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। देश के युवाओं को मेरा युवा भारत के विषय में जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्हें इसके पोर्टल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
शहर के पुलिस लाइन, जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय, नगर परिषद, सदर ब्लाक के साथ जिले के सभी 12 ब्लाॅकों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस लाइन में झंडारोहण कार्यक्रम के बाद परेड की जाएगी। पुलिस बैंड के माध्यम से कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सेना के शहीदों एवं पुलिस बल के शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता व अखंडता, धर्म निरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने पर बल दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में होगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
आज होने वाले प्रमुख कार्यक्रम
- पुलिस लाइन में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पुलिसकर्मियों का सम्मान
- विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की तरफ से प्रभात फेरी एव सांस्कृतिक कार्यक्रम
- स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता
- विशुनपुर गबडुआ में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण
- महापुरूषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण