{"_id":"5edfbeb98ebc3e43001f51a7","slug":"report-sought-in-30-days-maharajganj-news-gkp3541397191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच अधिकारी को 30 दिन में देनी होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच अधिकारी को 30 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
विकास कार्यों की जांच कर 30 दिन में मांगी रिपोर्ट
महराजगंज। जिले की दस ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर किए गए धन के दुरुपयोग की शिकायत की जांच होगी। इसके लिए जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए 30 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।
शिकायतकर्ताओं ने सदर ब्लॉक के ग्राम जगपुर उर्फ सलामतगढ़ व खेमपिपरा, निचलौल ब्लॉक के ग्राम कटहरी खुर्द, विशुनपुरा व किशुनपुर, पनियरा ब्लॉक के ग्राम जड़ार, धानी ब्लॉक के ग्राम कोइलाडाड़, घुघली ब्लॉक के ग्राम भरवलिया, सिसवा ब्लॉक केेे शीतलापुर तथा लक्ष्मीपुर ब्लॉक के खालिकगढ़ में विकास कार्यों केेेे नाम पर धन के दुरुपयोग की बात कही थी। जिस पर जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने ग्राम पंचायतों की जांच के लिए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, सहायक निबंधक सहकारिता, जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को जांच अधिकारी नामित करते हुए मामले की जांच कर 30 दिन में अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने बताया कि शिकायत की जांच कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों को नामित कर दिया गया है।