फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Report sought from SP in case of teenager being found alive

Maharajganj News: किशोरी के जिंदा मिलने के मामले में एसपी से रिपोर्ट तलब

Fri, 03 Jan 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 03 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Report sought from SP in case of teenager being found alive
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मृत किशोरी के जीवित मिलने के दावे के बाद नया मोड़ आ गया है। जनपद न्यायाधीश ने मामले में पुलिस अधीक्षक से विस्तृत आख्या 10 जनवरी से पहले प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। वहीं किशोरी को पूरी सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

न्यायालय को रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले में वास्तविक रुख का पता चलेगा। दावा है कि जिस किशोरी की हत्या के मामले में भाई और पिता पर कार्रवाई हुई वह चौदह माह बाद घर आ गई है। इस दौरान वह एक नन्हीं बच्ची की मां भी बन गई है।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश के न्यायालय में प्रस्तुत आवेदन में पीडित पिता ने कहा है कि उस पर अपनी ही पुत्री की हत्या कर उसका शव छिपाए जाने का आरोप है। जबकि उसकी पुत्री जीवित है। 21 जून 2023 को रात्रि 10 बजे हरेन्द्र मिश्रा उसकी लड़की को बुलाकर अपने घर ले गए। उस समय उसकी पत्नी व बेटा खेत में पानी चलाने गए थे। उसी रात में दो लोगों ने लड़की पर चोरी का इल्जाम लगाकर बुरी तरह से मारा-पीटा। उसकी लड़की के साथ और क्या-क्या हुआ, उसे पता नहीं है। उसी रात से उसकी लड़की लापता थी। उसके घर के लोगों ने काफी खोजबीन किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वह परदेस गया था। लड़की के लापता होने की सूचना पर 27 जून 2023 को अपने घर आया और अपनी लड़की की काफी तलाश की, लेकिन उसके न मिलने पर उसने अपनी पुत्री के गायब होने के संबंध में केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उचित सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित कर
जनपद न्यायाधीश ने आदेश में कह है कि मामले के तथ्य एवं परिस्थितियों में प्रार्थना पत्र 16 ख के निस्तारण से पूर्व प्रार्थना पत्र 16 ख के आलोक में पुलिस अधीक्षक, महराजगंज से आख्या दिया जाना आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक प्रार्थना पत्र 16 ख के संदर्भ में कथित मृतका जिसको वर्तमान में जीवित होना कहा गया है, इसके संबंध में विस्तृत जांच कर आख्या 10 जनवरी के पूर्व न्यायालय में उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed