फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Report of robbery at Semra Raja toll plaza turns out to be false

Maharajganj News: सेमरा राजा टोल प्लाजा पर लूट की सूचना निकली झूठी

Tue, 30 Sep 2025 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Report of robbery at Semra Raja toll plaza turns out to be false
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के जीएम मार्ग सेमरा राजा टोल प्लाजा पर रविवार की रात लगभग 9 बजे पुलिस को दी गई लूट की घटना झूठी निकली। सूचना मिलने के चार घंटे के अंदर पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया है कि परतावल की तरफ से महाराजगंज की ओर जा रहे कुछ कार सवार युवकों ने एक पिकअप सवार ड्राइवर को मामूली सी बात पर पिटाई कर दी। जिससे उसे गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर ब्लू ओशियन कंपनी महाराजगंज के जीएम किशन सिंह ने मौके पर जाकर मारपीट की घटना को लूट का रूप दे दिया। पिकअप ड्राइवर किशन सिंह के लिए ही काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर लूट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कुमार, सीओ सदर जयप्रकाश त्रिपाठी घटना की जांच में जुट गए।
प्रथम दृश्टया मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने मारपीट में शामिल युवकों और लूट की झूठी सूचना देने वाले लोगों से बारीकी व गहराई से अलग-अलग पूछताछ की, जिसमें सच्चाई निकल कर आई कि लूट की घटना गलत है।
लूट की सूचना देने वाले भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा निवासी किशन सिंह, महाराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपार बैजौली निवासी अशोक प्रजापति, घुघली थाना क्षेत्र के पटखौली निवासी अखिलेश चौधरी और मोनू एवं चौक थाना क्षेत्र के शिवली परसा निवासी श्याम भवन को भिटौली पुलिस ने थाने पर लाकर कड़ाई से पूछताछ की,।

इसमें लूट की घटना मनगढ़ंत कहानी निकली। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि सेमरा राजा टोल प्लाजा पर पिकअप ड्राइवर से कार सवार युवकों ने मारपीट की थी। लूट की सूचना जांच में झूठी निकली। मारपीट में शामिल युवकों व लूट की सूची झूठी सूचना देने वाले सभी पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed