फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Repel the BDO on the disturbances in Survey

सर्वे में गड़बड़ी पर बीडीओ को फटकार

Sat, 12 May 2018 12:51 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 12 May 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
Repel the BDO on the disturbances in Survey
सर्वे में गड़बड़ी पर बीडीओ को फटकार - फोटो : अमर उजाला
परतावल (महराजगंज)। राजस्व परिषद के सदस्य एवं जिले के नोडल अधिकारी डॉक्टर गुरुदीप सिंह ने शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे के बाद परतावल ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत कुसुम्हा में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। साथ ही वहां हुए विकास कार्यों के बारे में जानकारी भी ली। 
विज्ञापन


 ब्लॉक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौदहवें वित्त आयोग से संबंधित फाइल देखी। जिसमें कमियां मिलीं। उन्होंने शौचालयों के निर्माण व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 58 ग्राम पंचायतों में सर्वे की स्थिति की छानबीन की। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने बीडीओ को फटकार लगाई।नोडल अधिकारी ने जब चौदहवें वित्त आयोग की फाइल का अवलोकन किया तो उसमें कई स्थानों पर खंड विकास अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं थे, जबकि 58 गांवों में शौचालय व आवास के सर्वे कार्य में भी अनियमितता मिली। इस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई तथा काम में सुधार लाने का निर्देश दिया। सधार न होने पर उन्होंेने जिम्मेदारी तय करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने मृदा परीक्षण नहीं कराने पर सहायक विकास अधिकारी कृषि से भी नाराजगी जताई। साथ ही समय से मृदा परक्षण का कार्य   पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र पंचायत की बैठक रजिस्टर का भी अवलोकन किया और आवश्यक दिशानिर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान तमाम कमियां मिलीं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed