{"_id":"68bb4be0330d8bca69084182","slug":"relief-from-jam-came-due-to-change-of-route-by-nepali-businessmen-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-158852-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाली कारोबारियों के रूट बदलने से मिली जाम से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाली कारोबारियों के रूट बदलने से मिली जाम से राहत
विज्ञापन
सोनौली बार्डर पर लगा वाहनों का जाम।
सोनौली। सोनौली में बीते एक सप्ताह से लगा मालवाहक ट्रकों का जाम नेपाल के कारोबारियों के रूट बदलने से अब कम होने लगा है। सीमा पर अब ट्रकों का जाम 15 किमी की जगह करीब चार किलोमीटर तक रह गया है, जिससे चालकों को अब सोनौली सीमा पर पहुंचने में एक दिन लग रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों सोनौली भारतीय सीमा क्षेत्र में मालवाहक ट्रकों का जाम 15 किलोमीटर लंबा तक लग गया था, जिससे नेपाल के कारोबारियों का माल सरहद पर ही फंस गया था। इस कारण नेपाल के उद्योगपतियाें और व्यापारियों ने रूट बदल कर बढ़नी, ठूठीबारी और खनुवा बॉर्डर से माल मंगाना शुरू कर दिया है। भारतीय सीमा में लगातार लग रहे मालवाहक ट्रकों के लंबे जाम को लेकर उद्योग वाणिज्य संघ ने चिंता व्यक्त करते हुए दोनों देशों के अधिकारियों से जाम से निजात दिलाने की मांग की। जिसके बाद अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को एक घंटे से अधिक समय तक सीमा को खोल कर 122 वाहन अधिक भेजे। इससे जाम में कमी आई।
उधर, नेपाल के व्यापारियों का कहना है कि ट्रकों के नेपाल में प्रवेश को लेकर बहुत समस्या हो रही है।