फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Relief during the day, fog surrounds in the evening

Maharajganj News: दिन में राहत, शाम होते ही कोहरे ने घेरा

Tue, 13 Jan 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Relief during the day, fog surrounds in the evening
अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम रहा पारा आठ रिकॉर्ड किया गया
विज्ञापन

महराजगंज। रविवार की तरह सोमवार को भी सुबह 09 बजे के बाद खिली धूप ने ठिठुरन भरी ठंड से निजात दिलाया। शाम होते ही कोहरा बढ़ने लगा। रात गहराने के साथ इसमें इजाफा दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम आठ डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
पिछले दो दिन से तराई का मौसम सामान्य होने की तरफ अग्रसर दिख रहा है। सुबह समय से धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। हालांकि पछुआ की रफ्तार बनी हुई है। कोहरे या बादलों की जुगलबंदी न मिलने से शीत दिवस के हालात नहीं है। सोमवार सुबह धूप तो खिली लेकिन आठ किमी प्रति घंटा चली पछुआ ने धूप की गर्माहट में अवरोध पैदा करने का काम किया। हालांकि धूप से राहत की उम्मीद लिए लोग पार्क व खुले मैदान में देखे गए। शाम 4 बजे के बाद कोहरा बढ़ता गया गया। पछुआ ने गलन भरी ठंड में इजाफा पैदा करने का काम किया। देर शाम घने कोहरे के कारण सड़कों पर एक बार फिर वाहनों की रफ्तार कम हो गई। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे का प्रभाव अभी बरकरार रहने वाला है।
विज्ञापन

वर्जन
मौसम सर्द बने रहने का अनुमान है। साथ ही कोहरे का ग्राफ अगले दो दिन तक सुबह व शाम बना रहेगा जिससे दृश्यता प्रभावित होगी। हालांकि धूप के कारण शीतलहर से निजात मिली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed