फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Release of prisoners became easier in digital system

Maharajganj News: डिजिटल व्यवस्था में बंदियों की रिहाई हुई आसान

Mon, 31 Mar 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 31 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Release of prisoners became easier in digital system
महराजगंज। हाईटेक व्यवस्था से कामकाज में सरलता के साथ समय की बचत भी हो रही है। अब इसका लाभ कारागार प्रशासन भी उठाएगा। अब अदालत से बंदियों के रिहाई का आदेश जारी होते ही कारागार प्रशासन बंदी को रिहा करेगा।
विज्ञापन

पहले अदालत के आदेश जारी होने पर रिहाई का परवाना पैरोकार लेकर कारागार पहुंचते थे। उसके बाद ही कारागार से बंदी रिहा किए जाते थे, लेकिन अब व्यवस्था बदल गई है। इसमें ई-प्रिजन पोर्टल मददगार बना है। इस पर रिहाई आदेश अपडेट होते ही कारागार से रिहाई प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को जिले में प्रभावी कर दिया गया है।न्यायालय के फरमान से कैदियों की रिहाई आसान हो गई है।
विज्ञापन

जिला अदालतों में एनएसटीईटी सिस्टम एवं बेल आर्डर मैनेजमेंट सिस्टम प्रभावी होने से भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा 223 के अंतर्गत पोर्टल पर नोटिस जारी होंगे। एफआर (फाइनल रिपोर्ट) को हाईकोर्ट की सीपीसी की मदद से प्राप्त किया जा सकेगा। साथ ही डिजिटल हस्ताक्षर युक्त जमानत आदेश ई-प्रिजन पर कारागार प्रशासन को भेजा जाएगा। पहले आरोपी को वारंट व समन पुलिस ले जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में कुछ वारंट व समन आरोपी तक न पहुंचने की दलील दी जाती थी। लेकिन डिजिटलीकरण प्रभावी होने से समन व वारंट आनलाइन सीधे पुलिस अधीक्षक को भेजे जाएंगे। ई-प्रिजन पोर्टल के माध्यम से किसी भी जेल में निरुद्ध बंदी की रिहाई व जमानत का आदेश सीधे जल अधीक्षक तक पहुंचेगा।

पहले अदालत से आदेश पहुंचने में समय लगता था क्योंकि इसे पुलिस पैरोकार या बंदी रक्षकों के माध्यम से भेजा जाता था, लेकिन अब व्यवस्था पूरी तरह परिवर्तित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed