फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Refusal to marry after distribution of cards

Maharajganj News: कार्ड बंटने के बाद शादी से इन्कार

Mon, 24 Nov 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Refusal to marry after distribution of cards
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र में एक गांव में शादी का कार्ड बंटने के बाद लड़के वालों ने शादी से इंकार कर दिया। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी, बैंड-बाजा, टेंट सब बुक होने के बाद शादी टूटने से लड़की के परिजन आक्रोशित हैं। लड़की पक्ष का आरोप है कि अधिक दहेज की मांग को लेकर शादी से इन्कार किया गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की तो कोतवाली पुलिस ने आरोपी राजू मद्देशिया के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आपराधिक साजिश के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सक्सेना नगर (मऊपाकड़) एक महिला ने बताया कि उनकी बेटी की शादी गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के सिहोरवां निवासी राजू मद्देशिया से तय हुई थी। शादी की तारीख 30 नवंबर और विदाई 1 दिसंबर 2025 तय थी। शादी के कार्ड मेहमानों में बांटे जा चुके थे और जरूरी सभी बुकिंग कर ली गई थी।
विज्ञापन

लेकिन अचानाक राजू और उसके परिवार ने शादी करने से मना कर दिया। कई बार अनुरोध करने पर राजू का जवाब था, ‘’और दहेज दो, तब शादी करेंगे।’’ अब शादी टूटने से बेटी गहरे मानसिक आघात में है। महिला ने 15 नवंबर को कोतवाली थाने में तहरीर दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज की और 18 नवंबर को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed