फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Red House becomes winner in sports competition

Maharajganj News: खेल प्रतियोगिता में रेड हाउस बना विजेता

Mon, 09 Dec 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 09 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Red House becomes winner in sports competition
सिसवा बाजार । स्थानीय आरपीआई स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर रेड हाउस विजेता बना। विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी शील्ड और मेडल देकर पुरस्कृत किया। तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में आयोजित कबड्डी, खोखो, क्रिकेट, बैडमिंटन, लंबी दौड़, उंची दौड़, सपुन दौड़ सहित विभिन्न खेलों में कड़े मुकाबले के साथ रेड हाऊस ने पहला स्थान हासिल किया। रेड हाऊस व येलो हाउस दोनों को 9 गोल्ड मेडल व सिल्वर मेडल की संख्या रेड हाऊस मे पांच रही। येलो हाउस को दो ही मेडल पर संतोष करना पड़ा। ब्ल्यू हाउस पांच गोल्ड, नौ सिल्वर के साथ तीसरे स्थान पर रही। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह, विशिष्ट अतिथि सिसवा चौकी इंचार्ज बृजभान यादव रहे। इस दौरान विद्यालय प्रबंध निदेशक डॉ पंकज तिवारी,अवशेष चौबे, विश्राम तिवारी, धीरज तिवारी,देवेंद्र शुक्ला सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed