{"_id":"5f0defe68ebc3e6360136fc0","slug":"reach-witch-peopard-servant-maharajganj-news-gkp3581517142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़हरा चरगहां में दो शावकों संग तेंदुए ने फिर दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़हरा चरगहां में दो शावकों संग तेंदुए ने फिर दी दस्तक
विज्ञापन
बड़हरा चरगहां में दो शावकों के साथ तेंदुए ने फिर दी दस्तक
कोठीभार (महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा चरगहां में इस समय तेंदुए का दहशत है। तेंदुए ने शनिवार को एक बछड़े तथा रविवार की रात एक बकरी को अपना शिकार बना लिया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। मंगलवार को एक बार पुन: अपने दो शावकों के साथ गन्ने के खेत से निकला तेंदुआ एक बकरी को दबोच लिया।
ग्रामीणों के अनुसार उक्त ग्राम सभा के कचहरी टोला निवासी छोटेलाल मुसहर की बकरी मंगलवार की दोपहर दरवाजे के सामने खेत में चारा खा रही थी। इसी बीच मौका देख गन्ने के खेत से दो शावकों के साथ निकले तेंदुए ने बकरी पर हमला बोल दिया। बकरी के चिल्लाने की आवाज सुन छोटेलाल व अन्य ग्रामीण मौके पर लाठी डंडे लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ बकरी को लेकर गन्ने के खेत में लेकर घुस गया। ग्रामीण काफी देर तक गन्ने के खेत को चारों तरफ से घेर कर तेंदुए की तलाश करते रहे, लेकिन सफलता हाथ न लगी। प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी निचलौल डीएस मिश्रा ने बताया कि वन विभाग की टीम को भेजा गया है। गांव के लोग को सतर्क रहने की जरूरत है।