फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ration ke liye lagi katar

कोटे की दुकान पर राशन के लिए कतार

Wed, 15 Apr 2020 10:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
ration ke liye lagi katar
महराजगंज जिले में सिसवा कस्बे में राशन दुकान पर लगी भीड़ को कतार में खड़ा करवा कर राशन वितरण करवा? - फोटो : MAHARAJGANJ
कोटे की दुकान पर राशन के लिए कतार
विज्ञापन

फरेंदा। प्रधानमंत्री का आदेश पर गरीबों को मुफ्त राशन देने के लिए सभी कोटेदार दूसरे ही दिन से जुट गए। सुबह से ही दुकानों पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। जहां पर लोगों को सामाजिक दूरी बनाने के लिए दुकानदार गोले का निशान बनाए हुए थे। कोटेदार सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए जागरूक कर रहे थे। आपूर्ति विभाग का सर्वर डाउन होने के कारण कड़ी धूप में भी लोग राशन पाने की लालसा में घंटों खड़े दिखे। लोगों में मास्क का अभाव दिख रहा था। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक प्रदीप पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर मुफ्त राशन का वितरण करने का आदेश जारी किया गया है जिसे शीघ्र लोगों में बांट दिया जाएगा। कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बुधवार को अमर उजाला के पड़ताल में राशन के वितरण का हाल जाना तो अधिकांश कोटेदार राशन वितरण करते हुए मिले।
समय 10.08 बजे : सरकारी कोटे की दुकान मथुरानगर
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरकारी राशन की दुकान पर पहुंचे तो वहां पर कोटेदार द्वारा सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए गोले का निशान बनाया था। जिसमें ग्रामीणों की लंबी कतार लगी हुई थी। कोटेदार ने बताया कि राशन का वितरण सुबह आठ बजे से शुरू हो गया था लेकिन सर्वर धीमा चलने के कारण अभी तक 14 लोग ही राशन पाए।
विज्ञापन

समय 10.17 बजे: सिधवारी
कोटेदार राजकुमार व बेटे दुर्गा प्रसाद द्वारा राशन का वितरण किया जा रहा था। कार्ड धारकों की भीड़ लगी थी जो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे। कड़ी धूप के कारण लोग कतार से हटकर छाये में बैठे हुए थे। अपनी जगह पर झोले व बोरे को रखे थे। कोटेदार ने बताया कि गांव में 78 अंत्योदय व 998 पात्र गृहस्थी कार्ड धारक हैं। जिनको मुफ्त में राशन देने का आदेश जारी हुआ है। 10.17 बजे तक आठ लोगों को राशन मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय: 10.27 बजे : रतनपुर खुर्द
सरकारी उचित दर की दुकान पर गांव के कार्ड धारकों की लंबी लाइन लगी हुई थी। लोग अपने बारी के इंतजार में धूप में खड़े रहे। कोटेदार ने बताया कि कुल कार्डधारक 230 हैं। जिसमें से 63 लोगों में राशन का वितरण हो चुका है। शासन के आदेशानुसार नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है।

समय 10.35 बजे: फरेंदा खुर्द
कोटेदार शिवकुमार जायसवाल द्वारा राशन का वितरण किया जा रहा था। दुकान के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। अधिकांश लोग मास्क नहीं लगाए थे, न ही सामाजिक दूरी का पालन हो रहा था। कोटेदार द्वारा बार-बार लोगों को दूरी बनाने की हिदायत दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि 67 लोगों में राशन का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed