फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Raped a woman for three years on the pretext of marriage

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर महिला से तीन साल तक किया दुष्कर्म

Wed, 07 Feb 2024 07:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 07 Feb 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
Raped a woman for three years on the pretext of marriage
निचलौल। भारत-नेपाल सरहद से सटे एक गांव निवासी महिला से युवक ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही रहने वाला एक युवक उसे झांसे में लेकर तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच मामूली बात को लेकर वह नाराज हो गया। विरोध करने पर महिला की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने लगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता का गांव भारत-नेपाल सरहद से सटे पुलिस चौकी शीतलापुर के अंतर्गत आता है। जहां पर महिला करीब पांच दिन पहले लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन महिला को न्याय देने के बजाय पुलिस चौकी पर तैनात जिम्मेदार पंचायत करने लगे। ताकि पीड़िता की जुबान बंद हो सके। इसके बाद बुधवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी निरीक्षक को मामले से अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई। जहां पर घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने तहरीर के आधार पर तत्काल आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed