{"_id":"63fbae497f478fbf410dcbc4","slug":"rape-of-five-year-old-girl-maharajganj-news-c-7-1-68150-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
Mon, 27 Feb 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
खून से लथपथ मिली बालिका की हालत गंभीर, एंबुलेंस से भेजी गई अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा/लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में पांच वर्षीय मासूम बच्ची से 30 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मासूम बच्ची को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत निवासी युवक की ओर से गांव की पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म किया गया। इससे बालिका की हालत गंभीर हो गई और वह रोने लगी। उक्त घटना की जानकारी तब हुई, जब बच्ची रोती बिलखती अपने परिजनों के पास खून से लथपथ पहुंची। बालिका के शरीर से खून देख घर वाले दंग रह गए। घर वालों के पूछने पर बच्ची ने राते हुए घटना की जानकारी दी। साथ ही आरोपी युवक का नाम भी बताया। इस पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस ने मौके पर तत्काल पहुंचकर बालिका को उपचार के लिए एंबुलेंस से स्वास्थ केंद्र बनकटी पहुंचाया। वहीं, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के मुताबिक पुलिस ने मौके पर तत्काल पहुंचकर घायल बालिका को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सिवान में अकेले बकरी चराने गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। पुरंदरपुर क्षेत्र के एक गांव की बालिका रविवार को दिन में गांव के बाहर अकेले बकरी चराने गई थी। उसी दौरान गांव के रास्ते से गुजर रहा युवक बालिका को अकेला देखकर पुलिया के नीचे ले गया और बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बालिका के चीखने-चिल्लाने के बाद भी युवक को दया नहीं आई और हैवानियत की। जब वह बेहोश हो गई तो उसे वहीं छोड़ कर भाग गया। घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस का पहरा कड़ा कर दिया गया है। हैवानियत की निंदा हर तरफ हो रही है। गांव के लोग युवक के कृत्य की निंदा करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस गांव में भ्रमण कर रही है। उधर, सीएचसी में भर्ती बालिका की हालत गंभीर बताई जा रही है। रक्तस्राव होने से थोड़ी समस्या बढ़ गई है। डॉक्टरों के अनुसार बालिका की स्थिति में सुधार हो रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दादी खोजती हुई पुलिया के नीचे पहुंचीं
मासूम बच्ची के देर तक बकरी चराकर घर न लौटने पर दादी को किसी अनहोनी की आशंका हुई। वह उसे खोजने खेत की तरफ गईं। जहां पर काफी तलाश के बाद मासूम को पुलिया के नीचे रोता बिलखता देख दादी के होश उड़ गए। मासूम ने रोते हुए लहूलुहान हालत में आपबीती बताई तो पांव तले जमीन खिसक गई। सूचना पर घर के लोग उग्र हो गए।