{"_id":"66644d6b049067f220006013","slug":"rape-of-deaf-and-mute-girl-accused-absconding-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124198-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म, आरोपी फरार
Sat, 08 Jun 2024 06:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 08 Jun 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
खुटहां बाजार। पनियरा थानाक्षेत्र के एक गांव में मूक बधिर बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता एक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीय मूक बधिर बालिका शुक्रवार को शाम करीब आठ बजे बोतल में पानी लेने के लिए नहर के किनारे दूसरे के हैंडपंप पर गई थी। आरोप है कि तभी गांव का एक मनचला युवक उसे बहला-फुसलाकर भट्ठे की तरफ लेकर चला गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके चेहरे पर कई जगह काटने के निशान भी हैं। बालिका देर से घर पहुंची तो मां ने पूछताछ की तो वह आरोपी के घर ले गई और उसकी करतूत इशारों में बताई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दो रिश्तेदार को थाने ले गई। प्रभारी निरीक्षक पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद