फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rani Laxmibai Samman Fund.. 301 victims are waiting for relief money

Maharajganj News: रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष..राहत राशि की आस में बैठी हैं 301 पीड़िताएं

Wed, 19 Mar 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 19 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rani Laxmibai Samman Fund.. 301 victims are waiting for relief money
दीवार पर लिखी गई जानकारी। 
महराजगंज। जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण 301 पीड़िताओं को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष का लाभ नहीं मिल सका है। स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रोबेशन विभाग के बीच में उलझी फाइल आगे नहीं बढ़ रही है। इसका खामियाजा पीड़िताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शासन की ओर से लक्ष्मीबाई महिला और बाल सम्मान कोष योजना के तहत 301 पीड़िताओं ने आवेदन किया था, लेकिन अभी तक उन्हें कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है। इसमें से तमाम मामले ऐसे हैं जिसमें चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। फिर भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से संचालित इस योजना के तहत दुष्कर्म, एसिड अटैक, पॉक्सो एक्ट और दहेज हत्या जैसी घटनाओं की शिकार महिलाओं और बच्चियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। संबंधित विभागों की लापरवाही के कारण इन पीड़िताओं को अभी तक राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के तहत पीड़ित महिलाओं और बच्चियों को इलाज, पुनर्वास और आत्मनिर्भरता के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के तहत पीड़ितों को तीन लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलती है। इसका उद्देश्य उन्हें शिक्षा जारी रखने, रोजगार स्थापित करने और एक नई जिंदगी शुरू करने में मदद करना है।
योजना के अनुसार, जब किसी पीड़िता के मामले में पुलिस जांच पूरी हो जाती है और न्यायालय में चार्जशीट दाखिल हो जाती है तो उसे इस कोष से आर्थिक सहायता दी जाती है। पीड़िताओं और उनके परिजनों का कहना है कि महीनों से अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया जाता है।
कुछ मामलों में कागजी कार्रवाई की कमी का हवाला दिया जाता है, तो कभी बजट न होने की बात कही जाती है। पीड़िताओं ने बताया कि पता नहीं किन कारणों से सहायता राशि नहीं मिल पा रही है। पूछने पर सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। समस्या को लेकर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।



आर्थिक क्षतिपूर्ति की सुविधा प्रदान की जाती है

इस योजना के अंतर्गत जघन्य हिंसा की शिकार महिलाओं/बालिकाओं का तत्काल आर्थिक एवं चिकित्सा सहायता, समुचित इलाज, तत्काल आर्थिक क्षतिपूर्ति की सुविधा प्रदान की जाती है। विभिन्न 09 धाराओं में अपराध पीड़ित महिलाओं को कोष के अंतर्गत सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। आवेदन करने के लिए वेबसाइट www.mksy.up.gov.in उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed