फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rangers removed for beating up watchers, forest guards suspended

Maharajganj News: वाचरों की पिटाई में हटाए गए रेंजर, वन रक्षक निलंबित

Sat, 20 Jul 2024 06:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 20 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Rangers removed for beating up watchers, forest guards suspended
महराजगंज। वन क्षेत्र के धंगरहवा कोठी के पास वाचर लालमन व रामसूरत ने रेंजर पर पिटाई का आरोप लगाया था। शुक्रवार को आरोपी रेंजर को मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव पूर्वी गोंडा कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन


वन रक्षक दीपक को निलंबित और वन दरोगा तरंग तिवारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है। बृहस्पतिवार को दोनों वाचरों की पिटाई करने का मामले मामला तुल पकड़ गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों और परिजनों ने रेंजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। हंगामा बढ़ते देख आनन फानन में जांच कमेटी बना दी गई।

शुक्रवार को जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दी। इसके बाद पकड़ी रेंजर अनुराग आनंद को मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव पूर्वी गोंडा कार्यालय से रेंजर को संबद्ध किया गया। वहीं रेंजर शिवपुर को पकड़ी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी मुख्य वन संरक्षक सुधीर कुमार शर्मा की ओर से जारी पत्र में दी गई। अभी मामले की जांच की जा रही है।

डीएफओ अर्शी मलिक ने बताया कि रेंजर को मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव पूर्वी गोंडा कार्यालय से संबद्ध किया गया है। वन रक्षक को निलंबित व वन दरोगा के खिलाफ उच्चाधिकारियों को पत्र भेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed