फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ranger and forester accused of irregularities

Maharajganj News: रेंजर व फारेस्टर पर अनियमितता का आरोप

Sat, 16 Mar 2024 05:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 16 Mar 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
Ranger and forester accused of irregularities
महराजगंज। भाकियू ने चौक के रेंजर और फारेस्टर पर अनियमितता का आरोप लगाया है। शनिवार को भाकियू पदाधिकारियों ने सदर एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने की दशा में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि चौक रेंजर व फारेस्टर के भ्रष्टाचार और अनियमितता की लगातार शिकायत की जा रही है। डीएफओ से भी कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जंगल से लकड़ी काटकर माफियाअओं को बेंचने का आरोप लगाया। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में सड़क और नहर के किनारे के हरे वृक्षों को भी बेंच दे रहे हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में परमिट के नाम पर पांच हजार रुपये से लेकर 10000 रुपये लेकर ही परमिट दी जा रही है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। अगर जल्द समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो 20 मार्च से डीएफओ कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, अमरजीत शर्मा, गोरख, शैलैश तिवारी, हृदेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed