{"_id":"57cb1dd04f1c1bba272cbb23","slug":"rampage-in-chairman-and-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन और सभासदों में तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन और सभासदों में तकरार
महराजगंज/ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका बोर्ड की बैठक शनिवार को सभागार में हुई। बोर्ड की बैठक में नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्य के मुद्दे को लेकर सभासदों और चेयरमैन के बीच तीखी बहस हुई।
ईओ लव कुमार मिश्रा ने नगर में सफाई, बिजली व पथ व्यवस्था के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि नगर के कई वार्डो में सफाई अभियान चलाकर सफाई कार्य कराने की आवश्यकता है। अभी बैठक शांत पूर्ण चल ही रही थी कि भुगतान की बात को लेकर चेयरमैन व सभासद आमने सामने हो गये। और दोनो लोगों में तीखी बहस शुरू हो गई।
इस पर शास्त्री नगर के सभासद सिद्वार्थ नाथ शुक्ला ने चेयरमैन रीता भारती को दीदी कह कर पुकारे तभी चेयरमैन ने तपाक से कहा कि दीदी व पति को बहनोई कह कर गाली मत दीजिए। अब हमारा और आप का भाई बहन का रिश्ता टूट चुका हैं। क्योंकि आप के ही द्वारा नगर पालिका के एक सभासद को मेरे खिलाफ तीन दिन से अनशन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस पर चेयरमैन रीता भारती ने कहा के अनशन पर बैठे सभासद कम ठेकेदार ज्यादा हैं। उन्ही के भुगतान के लिए अनशनकारी सभासद द्वारा मोबाईल फोन पर बार बार प्रेशर बनाया जा रहा था। भुगतान न करने पर नगर पालिका के कुछ अधिकारी व सभासद के भड़काने पर उक्त सभासद को चेयरमैन के खिलाफ अनशन पर बैठा दिया गया हैं।
उन्होंने कहा कि मैं अनपढ़ गंवार चेयरमैन नही हूं। पढी लिखी चेयरमैन हूं, काम करवाये है उसका भुगतान समय के अंदर कर दिया जायेगा। मगर प्रेशर बना कर अगर कोई भुगतान या नगर पालिका का कार्य कराया जायेगा तो ऐसा नही होने दूंगी। बैठक में मुख्य रूप से नीतू निगम, प्रदीप गौड़, अतुल पटेल, श्यामनरायन यादव, शायरा बेगम, सुनीता कन्नौजिया, पवन सिंहानिया, बबलू भारती मौजूद रहे।