फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ram Mandir

श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए बढ़े हाथ

Mon, 01 Feb 2021 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ram Mandir
श्रीराम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए बढ़े हाथ
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन गुड्डू खान ने एक लाख का चेक संघ के जिला प्रचारक को दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि अभियान के क्रम में संपर्क कर लोगों से मंदिर निर्माण के लिए सहयोग की अपील की गई।
जिला संघचालक रमाशंकर गुप्ता और नगर प्रचारक अवनीश के नेतृत्व में नगर में जनसंपर्क कर श्री राम मंदिर निर्माण में सहयोग आह्वान किया गया।
जिला संघचालक ने कहा कि राम मंदिर निर्माण हमारी आस्था का विषय है। मंदिर निर्माण में सभी मिलकर अपना योगदान करें। अभियान के प्रमुख राघवेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण आप सभी के निधि संग्रह के द्वारा ही पूरा होगा और आप अधिक से अधिक निधि देकर भव्य राम मंदिर निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस दौरान सह अभियान प्रमुख रमेश विश्वकर्मा, आशुतोष शुक्ल, आकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पालिका चेयरमैन गुड्डू खान द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपये का चेक आरएसएस के जिला प्रचारक शाश्वत एवं भाजपा नेता बबलू सिंह को दिया गया। सभासद बृजेश मणि त्रिपाठी ने 21 हजार, विजय प्रताप श्रीवास्तव ने 21 हजार, पंकज श्रीवास्तव ग्यारह हजार, राजा वर्मा 11 हजार एवं सभासद शाहनवाज खान समेत दर्जनों लोगों ने अपना-अपना आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर सभासद शाहनवाज खान, बंटी पांडेय, राजेश ब्वाएड, अनिल पटवा, सुनील जायसवाल रहे।
विज्ञापन

पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में संघ के जिला प्रचारक शाश्वत ने कहा कि संघ का कार्य सेवा और संपर्क करना है। निधि समर्पण अभियान एक बड़ा संपर्क अभियान है। सभी लोग इससे जुड़े और सहयोग करें। इस अवसर पर आरएसएस के जिला कार्यवाह खूबलाल, उमाशंकर पांडेय, राजेश्वर मद्धेशिया, दयाशंकर सिंह, रूपेश शर्मा, नरसिंह कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed