{"_id":"57113b114f1c1b91154a6cbd","slug":"rallied-for-hygiene","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता के लिए रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता के लिए रैली निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा में एसएसबी की ओर से स्वच्छता रैली निकाली गई।
- फोटो : जगन्नाथ
विज्ञापन
नौतनवा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शुक्रवार को एसएसबी की ओर से जनजागरूकता रैली निकाली गई। पहली बटालियन हेडक्वार्टर द्वारा मुक्ति धाम परिसर की साफ सफाई की गई। रैली में ‘स्वच्छता का रखिए ध्यान, स्वच्छता से देश बनेगा महान, भारत सरकार का इरादा संपूर्ण स्वच्छता का वादा, स्वच्छता में दीजिए अपना योगदान’ आदि नारे लगाए जा रहे थे।
पुराना नौतनवा चौराहा, रेलवे स्टेशन, जनता चौक, हनुमान चौक होते हुए वापस बटालियन हेडक्वार्टर आकर रैली खत्म हुई। जवानों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर लगाकर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। प्रभारी कमांडेंट असीम उपाध्याय ने कहा कि देश के विकास के लिए स्वच्छता के प्रति हर नागरिक को जागरूक होने की जरूरत है। इस अवसर पर एसएसबी के इंस्पेक्टर मोहंती, सब इंस्पेक्टर बीके गुप्ता, नरेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार, सुजीत कुमार, ब्रजेश शर्मा, अरविंद कुमार मौजूद रहे।