{"_id":"5f0dee0e8ebc3e63a50e67cf","slug":"rajistraction-of-old-vehicles-will-be-canceled-maharajganj-news-gkp358150231","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह साल पुराने 3500 वाहनो का पंजिकरण जल्द होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह साल पुराने 3500 वाहनो का पंजिकरण जल्द होगा निरस्त
विज्ञापन
पंद्रह साल पुराने 3500 वाहनों का पंजीकरण जल्द होगा निरस्त
चेतावनी के बाद भी वाहन स्वामी नहीं दिखा रहे रुचि
महराजगंज। जिले में पंद्रह साल पुराने वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई जल्दी प्रारंभ हो सकती है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
एआरटीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में करीब 2500 दोपहिया और 1000 चार पहिया वाहन ऐसे हैं, जो 15 साल पुराने हैं। लेकिन वाहन स्वामी इसका पंजीकरण नहीं करा रहे हैं। अगर जल्द से जल्द वाहन स्वामियों द्वारा पुन: टैक्स जमाकर पंजीकरण नहीं कराया गया तो इन वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई होगी।
एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि ऐसे निजी वाहन जिनका पंजीकरण 15 वर्ष हो चुका है और नवीनीकरण नहीं कराया गया है, उनके वाहन स्वामी पंजीकरण पुन: करा लें। वाहन का अस्तित्व समाप्त हो चुका है या अस्थाई रूप से उपयोग के योग्य नहीं है, तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीयन अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर पंजिकरण निरस्त करा लें।