{"_id":"617edd5907c5b43b5f594100","slug":"rajayapal-will-come-today-maharajganj-news-gkp414967812","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे 35 मिनट जिले में रहेंगी राज्यपाल, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे 35 मिनट जिले में रहेंगी राज्यपाल, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज आएंगी राज्यपाल, जनपद सज-धज कर स्वागत के लिए तैयार
महराजगंज। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जिले में सोमवार को आएंगी। उनकेे आगमन को लेकर मिनट-टू-मिनट का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्यपाल जिला कारागार, कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल व नगर के महालक्ष्मी लॉन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी। उनके आगमन को लेकर रविवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थलों का मुआयना किया। वहीं, जिम्मेदारों को दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर पुलिस लाइन में आएंगी। 10 बजकर 25 मिनट पर जिला कारागार पहुंचेंगी।10 बजकर 30 मिनट से 11 बजे तक कारागार में कंप्यूटर कक्ष, सेनेटरी वेडिंग मशीन एवं इंसीनरेटर का शुभारंभ किया जाएगा। बच्चों में पुस्तकों व बैग का वितरण, बुजुर्ग कैदियों को कंबल का वितरण होगा तथा महिला बंदियों के साथ संवाद स्थापित होगा। 11 बजकर पांच मिनट पर वे कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। वहां पर 11 बजकर 15 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन, ओडीओपी प्रदर्शनी का अवलोकन, किसान उत्पादक संगठनों के प्रदर्शनी का अवलोकन, गोद लिए गए क्षय रोगियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से संवाद करेंगी।
आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित करेंगी। समूूह की महिलाओं के साथ संवाद व चेक वितरण का कार्यक्रम होगा। 12 बजकर 35 मिनट पर जिला चिकित्सालय में पहुंचेंगी। 12 बजे 45 बजे से एक बजकर पांच मिनट तक एसएनसीयू वार्ड की महिलाओं से संवाद, रोगियों के मध्य फलों का वितरण तथा जेई-एईएस वार्ड का भ्रमण करेंगी। एक बजकर 10 मिनट से दो बजे तक सिंचाई विभाग में कार्यक्रम आरक्षित है। दो बजकर पांच मिनट से दो बजकर 40 मिनट तक महालक्ष्मी लॉन में अन्नप्राशन व गोदभराई कार्यक्रम, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री द्वारा राज्यपाल का स्वागत, वृद्धाश्रम के संवासियों को किट का वितरण तथा जनप्रतिनिधियों के उद्बोधन का कार्यक्रम निर्धारित है। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर समन्वयक अधिकारियों को नामित कर दिया गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थलों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता व अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ने रविवार को पुलिस लाइन में बने हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने जिला अस्पताल में पहुंचकर वहां पर तैयारियों की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को सफाई व अन्य स्थितियों को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में होने वाले कार्यक्रम की स्थिति को देखा तथा सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों व स्थानीय सुरक्षा तंत्र से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
तैयारियों में जुटे रहे जिम्मेदार
राज्यपाल के आगमन को लेकर रविवार को कारागार, कलेक्ट्रेट परिसर, जिला अस्पताल तथा महालक्ष्मी लॉन में तैयारियां तीव्र गति से जारी रही। संबंधित जिम्मेदार पंडाल निर्माण से लेकर सजावट बेेहतर रखने तथा बैठने आदि को लेकर व्यवस्थाओं का आकलन करने में जुटे रहे। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विकास भवन परिसर में कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों के साथ चर्चा भी की। इस दौरान डीडीओ, डीसी मनरेगा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह समेत अन्य विभागों के जिम्मेदार मौजूद रहे।
विशेष सुरक्षा दस्ते ने संभाली व्यवस्था
राज्यपाल के आगमन से एक दिन पूर्व रविवार को जिले में पहुंचे विशेष सुरक्षा दस्ते से जुड़े सदस्यों ने सुरक्षा की दृष्टि से परिसर की सघन जांच-पड़ताल की। सदस्य यह सुनिश्चित करने में जुटे रहे कि कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से कोई परेशानी नहीं है।