फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Raising of honorarium by the Anganwadi workers

मानदेय बढ़ाने को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Tue, 05 Feb 2019 01:00 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 05 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Raising of honorarium by the Anganwadi workers
मानदेय बढ़ाने को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। मानदेय में वृद्धि सहित अन्य मांगों के समर्थन में सोमवार को आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की जिला इकाई की तरफ से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मानदेय में वृद्धि नहीं की गई तो सात फरवरी से लखनऊ में क्रमिक अनशन किया जाएगा। 
विज्ञापन


संगठन के जिला संरक्षक सत्येंद्र कुमार पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिकाओं की मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था लेकिन मानदेय में वृद्धि का शासनादेश अब तक जारी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि मांगें पूरी कराने के लिए संगठन की तरफ से 7 से 11 फरवरी तक लखनऊ में क्रमिक अनशन का निर्णय लिया गया है।  जिलाध्यक्ष अमीरून निशा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम 18 हजार और सहायिकाओं को 9 हजार रुपये मानदेय देने, 30 दिन का चिकित्सा अवकाश प्रदान करने आदि की मांग भी की। इस मौके पर अफसाना, रुक्मिणी, हिना, मीना, सरोज, संतोष, गुड्डी, ममता, रेखा, सरोज, जलालुद्दीन, पूनम, आरती सहित कई अन्य लोग  मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed