Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Raised awareness among people by holding community gatherings in border areas.

Maharajganj News: पर्यावरण संरक्षण और नशा उन्मूलन के लिए चलाया जनजागरण अभियानौ

Sat, 14 Nov 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness among people by holding community gatherings in border areas.
निचलौल। पर्यावरण संरक्षण और नशा उन्मूलन को लेकर शुक्रवार को सीमावर्ती क्षेत्रों में जनजागरण अभियान चलाया गया। इस दौरान चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया और पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन

महामना मालवीय मिशन (अवध), सीमा जागरण मंच और गायत्री परिवार की ओर से बैठवलिया, ठूठीबारी, पेड़ारी और नौतनवा में जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। इससे पहले बृहस्पतिवार को अभियान सोहगीबरवा पहुंचा था। बैठवलिया स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में आयोजित चौपाल में सीमा जागरण मंच के प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण और जल संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित रह सकता है। अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा।
विज्ञापन

महामना मालवीय मिशन (अवध) के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में हरिशंकरी और पंचवटी प्रजाति के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का अभियान चलाया जा रहा है। सीमा जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सत्यदेव ने कहा कि अवैध नशे के कारोबार और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने नशा उन्मूलन पर आधारित युगगीत प्रस्तुत किया। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील कुमार राव, आदित्य त्रिपाठी, जितेंद्र शाही, उमाशंकर साहनी, दुर्गा प्रसाद, मनीष कुमार, संदीप कुमार, राम रक्षा, श्रीराम सिंह, दिनेश यादव, शंभु नारायण पांडेय और प्रो. एसएन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


गोरखपुर से पीलीभीत तक चल रहा अभियान
रूल ऑफ लॉ सोसाइटी के प्रांत संयोजक सोमेश वर्धन सिंह एडवोकेट ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और नशा उन्मूलन के लिए गोरखपुर से पीलीभीत तक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। उप प्रभागीय वनाधिकारी सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्यालय परिसर और आयोजन स्थलों पर पंचवटी एवं हरिशंकरी प्रजाति के पौधे रोपे गए। उन्होंने लोगों से पौधों की देखभाल करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed