{"_id":"62bb3e34b88e0c5f2f2db395","slug":"rain3-maharajganj-news-gkp4419616167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश से गर्मी से मिली राहत, रोपाई में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश से गर्मी से मिली राहत, रोपाई में आएगी तेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्की बारिश से गर्मी से मिली राहत, रोपाई में आएगी तेजी
किसानों के खिले चेहरे, पंपिंगसेट से महंगी सिंचाई से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक बदला तो किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश होने से पंपिंगसेट से महंगी सिंचाई से परेशान किसानों को थोड़ी राहत मिली है। बारिश होने के कारण अब खेत की सिंचाई थोड़ी कम करनी पडे़गी, इससे किसानों की डीजल की खपत होगी। उधर बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मंगलवार को दिनभर रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। कुछ क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई।
बीते कई दिनों से तेज धूप से लोग गर्मी से बेहाल हो गए थे, वहीं किसान धान की नर्सरी की सिंचाई के लिए परेशान थेे। मंगलवार को हुई हल्की बारिश ने सभी को राहत दी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अच्छी की बारिश की संभावना बन रही है। हवा की गति चार से 16 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से रहेगी। 60 से 90 प्रतिशत के बीच नमी रहेगी। जिले में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई है।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि जिले में सोमवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक 4.2 मिमी बारिश हुई है। अभी यह मानसूनी बारिश नहीं है। अभी इसी तरह से आगामी दो दिनों तक मौसम बना रहेगा। जिले से सटे सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, गोरखपुर के अलावा बिहार के बगहा में बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। पूर्वा हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे से चल सकती हैं। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज होगा। अधिकतम तापमान 30 से 32 और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में मंगलवार सुबह से ही शुरू हुई झमाझम बारिश ने एक तरफ जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत पहुंचाई तो वहीं दूसरी तरफ बारिश के अभाव में रोपाई को लेकर चिंतित किसानों की परेशानी भी थोड़ी कम हुई। बीते सोमवार महिलाओं ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए चेयरमैन गुड्डू खान को कीचड़युक्त पानी से स्नान कराने के टोटके आजमाए थे तो मनोज कुमार राना सहित तमाम लोगों ने मां बनैलिया मंदिर में हवन कर बारिश की कामना की थी। मंगलवार को भोर से ही पूरे शहर में काले बादल छा गए और सुबह 7 बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई।
---------------
जिले में अभी मानसूनी बारिश नहीं हुई है, फिलहाल बारिश से धान की नर्सरी को फायदा हुआ है। रोपे गए धान को संजीवनी मिली है। मिट्टी में नमी होने से सिंचाई में ज्यादा समस्या नहीं होगी।
डॉ. बी चंद्रन, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र बसूली