फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rain with strong wind in the morning, humidity increased due to sunshine in the afternoon

Maharajganj News: सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश, दोपहर में धूप से बढ़ी उमस

Tue, 04 Jun 2024 06:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Jun 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
Rain with strong wind in the morning, humidity increased due to sunshine in the afternoon
महराजगंज। जिले में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मौसम ने अचानक करवट ले लिया। हवा के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन दोपहर में चटक धूप से उमस बढ़ गई। वहीं बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


निचलौल क्षेत्र निवासी मेवालाल, विकास गौतम, परवीन, नगीना आदि ने कहा की सुबह दिन निकलने के बाद मौसम साफ था। करीब आठ बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। उसके बाद निचलौल के साथ ही ठूठीबारी, झुलनीपुर, बरगदवा, नौतनवा, फरेंदा, महराजगंज, चौक सहित अन्य जगहों पर करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुक कर हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। तेज हवाओं के साथ बारिश में शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती हो गई।
विज्ञापन

वहीं दोपहर में मौसम साफ होते ही चटक धूप हो गई। उसके बाद उमस से लोग बिलबिला उठे। करीब तीन बजे बिजली आने के बाद लोगों को राहत मिली। जहां सुबह आठ बजे तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दोपहर में धूप निकलते ही 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही 44 फीसदी आर्द्रता बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार डिग्री लुढ़क गया पारा
बादलों की घेराबंदी ने मंगलवार को लोगों को बीते सोमवार को हुई प्रचंड गर्मी से राहत दिला दी। सुबह बारिश दोपहर में धूप और फिर शाम को मध्यम हवा के साथ हल्के बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। जानकारी के मुताबिक राहत का यह दौर बुधवार को भी जारी रहेगा और मिले-जुले मौसम के बीच अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान लोगों को रात की गर्मी से भी निजात मिलेगी।



बारिश से धान की नर्सरी और सब्जी के फसलों को फायदा
बारिश से धान की बेहन डाले किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं सब्जी की खेती करने वाले किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान देखने को मिली। किसान शंकर सहानी, रामकरन, विनोद सहानी आदि ने कहा की पिछले कई दिनों से जिले में हल्की बारिश हो रही है। इसी बीच तेज धूप व तापमान सामान्य से ज्यादा होने के कारण फसलों के सूखने की स्थिति पैदा हो गई थी। खेतों में पानी की कमी के कारण ज्यादातर किसान खेतों में पानी लगा रहे थे। इससे खेती की लागत बढ़ रही थी। वहीं बारिश होने से धान की फसल के साथ ही सब्जी और गन्ने को संजीवनी मिल गई है। वसूली विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय चंद्रन ने कहा की इस समय बारिश उपयुक्त समय पर हो रही है। फसलों पर इसका काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। उत्पादन लागत में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed