{"_id":"60e3476a8ebc3ee2215b5626","slug":"rain-water-increased-the-difficulty-of-the-people-maharajganj-news-gkp400783368","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के पानी ने लोगों की बढ़ाई मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के पानी ने लोगों की बढ़ाई मुश्किल
विज्ञापन
बारिश के पानी ने लोगों की बढ़ाई मुश्किल
महराजगंज। जिले में सोमवार की भोर में हुई बारिश से सार्वजनिक स्थलों पर जलभराव हो गया। इससे आमजन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह हाल तब है जब जिले में एक से दो घंटे की तेज बारिश हो रही है। लगातार बारिश हो गई तो समस्या काफी बढ़ जाएगी।
सोमवार की भोर तीन से चार बजे तक हवाओं के साथ तेज बारिश हुई। बारिश की वजह से जिला अस्पताल के ओपीडी गेट पर पानी लग गया। इससे मरीजों व तीमारदारों को उससे होकर गुजरना पड़ा। आबकारी विभाग गोदाम परिसर में पानी लगने से विभागीय जिम्मेदारों, कर्मियों व अनुज्ञापियों को दुश्वारियां का सामना करना पड़ा। रोडवेज परिसर में पानी लगने से बस स्टेशन के कर्मियों, यात्रियों, चालकों व परिचालकों को भी समस्या हुई। गन्ना विभाग कार्यालय परिसर में पानी भरने से उससे होकर आना-जाना लोगों की मजबूरी बन गई है। सीएमओ कार्यालय परिसर व नगर के राजीव नगर, लोहिया नगर, विस्मिल नगर आदि वार्डों में जलभराव है। जानकारी मिलने के उपरांत नगर पालिका के कर्मी वार्डों के जलभराव को दूर करने में लगे हैं। नगर पालिका के अधिशासी अभियंता आलोक कुमार सिंह ने बताया कि नगर में जहां कहीं भी जलभराव की सूचना मिल रही है, उसे दूर कराने की दिशा में सार्थक कदम उठाया जा रहा है।