{"_id":"60e5910f8ebc3ea6e3726965","slug":"rain-increased-troubles-farmers-worried-maharajganj-news-gkp400928569","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ीं दुश्वारियां, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ीं दुश्वारियां, किसान चिंतित
विज्ञापन

महराजगंज। मंगलवार रात हुई बारिश से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। जगह-जगह जलभराव हो गया है। यह समस्या शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में है। खेतों में पानी लग जाने से धान की नर्सरी भी चौपट हो रही है। कुछ क्षेत्रों में रोपी गई धान बर्बाद होने के कगार पर है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
बारिश की वजह से शहर के लोहिया नगर, राजीव नगर, शास्त्री नगर, विस्मिल नगर, जय प्रकाश नगर समेत अन्य मोहल्लों में जलभराव हो गया है। ऑफिसर्स कॉलोनी में पंपिंगसेट से पानी निकाला गया, लेकिन बारिश होने पर फिर से भर गया। जिला उद्योग कार्यालय परिसर, लोक निर्माण विभाग, आबकारी विभाग समेत जिला अस्पताल के ओपीडी गेट पर जलभराव है। सदर ब्लॉक परिसर में भी जलभराव से परेशानी बढ़ गई है। नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
निचलौल क्षेत्र के खोन्हौली गांव के किसान बेचई गुप्ता ने बताया कि तीन बार धान की रोपाई की, लेकिन बारिश से चौपट हो गई। रायपुर के नंदकिशोर ने कहा कि पहली बार धान की रोपाई की थी तो रात में बारिश हो गई। इस बार रोपाई की तो तेज बारिश से पूरी रोपाई डूबी हुई है। अगर कुछ दिनों तक मौसम ऐसे बना रहा तो इस बार भी रोपाई चौपट हो जाएगी। पनियरा क्षेत्र के रानीपुर गांव के विनय शंकर पांडेय, हरिहर, सुन्नर, गिरधारी और लक्ष्मीपुर गांव के रामनरेश, विश्वकर्मा यादव ने बताया कि बारिश में धान की नर्सरी डूब कर सड़ गई। अब रोपाई कैसे होगी, चिंता सता रही है।
विज्ञापन
‘खेत से जलनिकासी की करें व्यवस्था’
कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर (गोंडा) के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामलखन सिंह ने कहा कि इस बार औसत से ज्यादा बारिश होने से किसानों को ज्यादा क्षति हुई है। किसान धान की नर्सरी बड़ा होने के बाद रोपाई करें। रोपाई के बाद फसलों को सुरक्षित रखने के लिए खेतों से जलनिकासी की व्यवस्था कर लेनी चाहिए।
रात भर होती रही बिजली की आंख मिचौली
महराजगंज। बारिश के बाद उमस के बीच मंगलवार की देर रात से बिजली आंख मिचौली शुरू हो गई। बिजली का आना-जाना लगा रहा है। शास्त्री नगर के कुछ हिस्सों में पूरी रात बिजली नहीं रही। शास्त्री नगर के अमित वर्मा, वरुण पटेल ने बताया कि पूरी रात बिजली नहीं रहने से उमस भरी गर्मी में परेशानी हुई। बुधवार दोपहर बाद बिजली आने पर राहत मिली। बरसात में अक्सर यह समस्या हो जा रही है। विद्युत निगम के एक्सईएन हरिशंकर ने बताया कि फाल्ट को ठीक कराने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बारिश तेज होने के कारण रात में मरम्मत कार्य में दिक्कत हो रही थी।