फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rain Increase problems to Farmers

मौसम------------------

Tue, 19 Oct 2021 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rain Increase problems to Farmers
बारिश ने बढ़ाई समस्या, किसान भी हलकान
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में खराब मौसम ने हर वर्ग की समस्या को बढ़ा दिया है। सोमवार को मौसम के बदलते मिजाज की वजह से कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई। नगर के कुछ वार्ड में पानी लगने से जहां आमजन को वार्ड में आने-जाने में असुविधा का सामना करना पड़ा वहीं धान की फसल के गिर जाने तथा खेत में पानी के लगने से किसान भी हलकान दिखे।
जिले में सोमवार सुबह आसमान में छाए बादलों को देखकर यह लग रहा था कि दिन में भी काफी बारिश हो सकती है। सुबह लगभग सात बजे धीमी बारिश हुई इसके बाद कुछ देर के लिए आसमान साफ हो गया। आसमान साफ होते ही लोगों को लगा कि धूप होगी तो कुछ देर बाद फिर बारिश शुरू हो गई। नगर में फिर से धीमी बारिश शुरू हो गई जबकि परतावल व पनियरा की तरफ तेज बारिश हुई। दोपहर में मौसम थोड़ा साफ हुआ मगर आधे घंटे बाद भी नगर व ग्रामीण क्षेत्र में तेज बारिश हुई। फरेंदा, नौतनवां, निचलौल आदि जगहों पर बारिश की वजह से समस्या बढ़ी दिखी। दोपहर में हुई तेज बारिश से लोहिया नगर वार्ड, नगर के सर्विस लेन आदि स्थलों पर पानी लग गया जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में धान की फसल में न सिर्फ पानी लगा बल्कि फसल भी उसमें गिर गई। यही हाल सिसवां, घुघली, मिठौरा, कोल्हुई , धानी व बृजमनगंज का भी रहा। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि वार्ड में कहीं-कहीं जलभराव हो गया है जिसे दूर कराने की दिशा में प्रयास जारी है। वहीं, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि फसलों के लिहाज से बारिश ठीक नहीं है। इससे धान, मूंगफली आदि के अधिक क्षति होने की संभावना है।
विज्ञापन

बारिश की वजह से प्रभावित हुई फसल
अड्डा बाजार। धान व सरसों के साथ-साथ किसानों ने आलू की बुवाई भी की है जो बर्बाद हो गया। गजरही के डॉ. अजय सिंह, बनवाटारी के शहाबुद्दीन ने कहा कि बारिश की वजह से उनकी सरसों की फसल भी खराब हो गई। शमसुद्दीन ने कहा कि उसने दो मन आलू बुवाई की थी, बरसात से डूब गई। अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पककर तैयार धान की फसल काटने के लिए कंबाइन खेत में नहीं पहुंच पा रही है जिससे फसल बर्बाद होने के कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘बारिश से फसल नुकसान का मुआवजा दे सरकार’
परतावल। परतावल स्थित अपने आवास पर पूर्व विधान परिषद सभापति गणेश शंकर पाण्डेय ने क्षेत्रीय किसानों से मुलाकात की और बारिश से हुए फसल नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने शासन- प्रशासन से किसानों के फसल नुकसान का फसल बीमा योजना के तहत सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।उनके आवास पर पहुंचे किसानों ने बताया कि बारिश की वजह से खेत लबालब हो गए हैं। बारिश की वजह से उनकी फसल तो खराब हो ही रही है, उपज के भी प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि किसान पहले से मौसम की मार झेलता चला आ रहा है। यदि सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है तो किसानों के फसल नुकसान का पाई- पाई उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने किसानों का हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान शत्रुघ्न कन्नौजिया, राजेंद्र दुबे टॉपर बाबा, गुड्डू पाण्डेय, गुड्डू तिवारी, रमाकर तिवारी, चन्दन यादव, रामध्यान मल्ल आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed