फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rain causes problems in the city, crops benefit

Maharajganj News: बारिश से शहर में दुश्वारियां, फसलों को फायदा

Thu, 15 Aug 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 15 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Rain causes problems in the city, crops benefit
महराजगंज। बुधवार सुबह से दोपहर तक बारिश होती रही। कुछ इलाकों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़कने से लोगों को उमस से राहत मिली। तीन एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बारिश के चलते विस्मिल नगर मोहल्ले की सड़क कीचड़ से सन गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक समस्या बच्चों हुई। विस्मिल नगर के सत्यम ने कहा कि बारिश होने पर अक्सर यह समस्या होती है। वहीं शास्त्री नगर मोहल्ले में जलभराव से लोगों को समस्या हुई। मोहल्ले की बदहाल सड़कों से गुजरना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

गांधी नगर में भी सड़कें कीचड़युक्त हो गई हैं। सिविल लाइन रहने वाले गणेश श्रीवास्तव कहते हैं कि मोहल्ले की ज्यादा नालियां टूटी हुईं हैं। इन नालियों का जुड़ाव मुख्य नाली से नहीं है, जिससे हल्की बारिश होने पर समस्या होने लगती है। अन्य मोहल्लों में जहां सड़कें टूटी हैं, वहां जलभराव हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। नालियों की सफाई कराई गई है। कर्मियों की टीम प्रत्येक दिन भ्रमण करती है।


धान की फसल के लिए लाभदायक, लीफ फोल्डर जैसी बीमारी दूर होगी
किसान रामसूरत प्रसाद ने बताया कि बारिश से धान की फसल को ज्यादा फायदा हुआ है। यूरिया के छिड़काव के बाद पानी की जरूरत थी। समय से बारिश होने के कारण सिंचाई की जरूरत पूरी हो गई। इन दिनों निराई तेजी से की जा रही है। खेत से खरपतवार निकालने के लिए मजदूरों को लगाया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र वसुली के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनोद बहादुर सिंह ने बताया की इस समय बारिश उपयुक्त समय पर हो रही है। फसलों पर इसका काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इन दिनों रुक रुक कर हो रही बारिश से धान की फसल के लिए लाभदायक है। इतना ही नहीं धान की फसल में अगर पत्ता लपेट यानी लीफ फोल्डर जैसी बीमारी है। तो इसका प्रकोप भी दूर हो जाएगा। धान की फसल के लिए बारिश जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed