{"_id":"615f2eae8ebc3e61f2343ea7","slug":"raily-was-proced-on-amrit-mahotsav-maharajganj-news-gkp4121002154","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरेंदा में अमृत महोत्सव पर निकली स्वच्छता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरेंदा में अमृत महोत्सव पर निकली स्वच्छता रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा में अमृत महोत्सव पर निकली स्वच्छता रैली
महात्मा गांधी के स्वच्छता अभियान को साकार कर रहें पीएम: विधायक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर कस्बे में बृहस्पतिवार को स्वच्छता रैली निकाली गई। जिसमें कस्बे के परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज के स्काउट व एनसीसी कैडेट्स, राजकीय कन्या इंटर कालेज व सरस्वती विद्या मंदिर व एमआरडी जनता इंटर कालेज के छात्रों के साथ नगर के कई लोगों ने रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया। रैली के बाद नगर पंचायत द्वारा बनाए गए कूड़ा डंपिंग यार्ड का उद्घाटन फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया।
विधायक बजरंग बहादुर व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल के साथ स्वच्छता रैली नगर पंचायत कार्यालय से निकल कर नगर के विष्णु मंदिर तिराहा, आंबेडकर तिराहा, मिल गेट चौराहा और स्टेशन रोड होते हुए डंपिंग यार्ड स्थल पर पहुंची। जहां पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक ने कहा कि स्वच्छता का जो सपना गांधी ने देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहें हैं। स्वच्छता के माध्यम से कई बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। स्वच्छता जीवन का अभिन्न अंग है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि कूड़ा डंपिंग यार्ड के माध्यम से नगर को स्वच्छ रखने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे लेकर सभी को जागरूक किया जा रहा है। स्वच्छता के माध्यम से बेहतर मुकाम हासिल होगा। ईओ अवधप्रकाश सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार कार्य करते हुए नगर को स्वच्छ और सुंदर रखा जाएगा। कार्यक्रम में विवेका पांडेय, डॉ ज्योति सिंह, लाल सिंह, सभासद अंजूला अग्रहरि, गौरी यादव, नंदू पासवान, ध्रूव वर्मा, हीरा गुप्ता, गोपी चंद्र, अशोक दूबेे, आशीष जायसवाल, वेद प्रकाश गुप्ता और महेश लोहिया आदि मौजूद थे।