{"_id":"685310b7e622e9042f03aa5b","slug":"railway-route-compensation-distribution-for-additional-land-of-11-villages-begins-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-152203-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मार्ग : 11 गांवों की अतिरिक्त जमीनों का मुआवजा बंटना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल मार्ग : 11 गांवों की अतिरिक्त जमीनों का मुआवजा बंटना शुरू
Thu, 19 Jun 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। आनंदनगर-महराजगंज-घुघली प्रस्तावित रेल मार्ग का काम तेजी हो गया है। 29 गांव की जमीनों का अधिग्रहण हो चुका था। इनमें अतिरिक्त जमीनों की जरूरत पड़ी तो 11 गांव में सर्वे कर औपचारिकता पूरी कर अब उन गांव के किसानों का मुआवजा वितरण शुरू हो गया है।
वहीं अब नौ नए गांवों में चार का मूल्य निर्धारण (अवार्ड) हो चुका है। किसानों को अब तक तीन अरब 38 करोड़ 13 लाख 24 हजार 479 रुपये वितरित भी किए जा चुके हैं। इससे जहां रेलवे लाइन निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है, वहीं मुआवजा पाकर किसान भी राहत महसूस कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, जिले में घुघली से महराजगंज वाया आनंदनगर तक 52-70 किमी लंबी लाइन का निर्माण होना है।
इसके लिए 57 गांवों में कुल 194 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। भूमि अध्याप्ति विभाग और रेलवे विभाग की ओर से सदर तहसील में प्रथम चरण में 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसी तरह द्वितीय चरण में भूमि अधिग्रहण के लिए रेलवे व भूमि अध्याप्ति विभाग की ओर से नए नौ समेत 11 अतिरिक्त गांवों में जमीन अधिग्रहीत करने के लिए फाइनल गजट के बाद सर्वे शुरू कराया गया। सर्वे पूरा होने के बाद प्रभावित किसानों के जमीनों का मूल्यांकन के बाद अवार्ड बनाया गया।
विज्ञापन
अब इसके दायरे में आने वाले किसानों का जमीनों का प्रपत्र लिया जा चुका है। कागजात की जांच के बाद विभाग की ओर से इन किसानों को भूमि अधिग्रहण के बदले मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
इसमें हरपुर, जोगिया, घघरुआ खड़ेसर, पिपरा मुडेरी, रामपुर बल्डिहा, घुघली खुर्द, मटकोपा, बरवा चमैनिया, धरमपुर, पिपराइच उर्फ पचुरूखिया, पड़री बुजुर्ग, लक्ष्मीनुर, गौनरिया बाबू, शिकारपुर, भिस्वा, रामपुर, कोदइला, बासपार बैजौली, बरवा विद्यापति, दरौली, मनियार छपरा, महुअवा, तरकुलवा,अगया, मुजहना खुर्द, पिपरदेउरा, सवना गांवों में मुआवजा वितरित किया जा रहा है।