{"_id":"67ec3f9718eb3fd6d202e9fe","slug":"raids-were-conducted-in-three-illegal-warehouses-and-a-huge-amount-of-cloth-was-recovered-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-146001-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन अवैध गोदामों में छापा भारी मात्रा में कपड़ा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन अवैध गोदामों में छापा भारी मात्रा में कपड़ा बरामद
Wed, 02 Apr 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। कस्बे के बहादुर शाह नगर वार्ड में मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की शाम तहसील प्रशासन और पुलिस ने छापा डाला। तीन अवैध गोदामों से भारी मात्रा में कपड़ा बरामद हुआ।
जानकारी के अनुसार, नौतनवा कस्बे के बहादुर शाह नगर वार्ड में मंगलवार की रात करीब 9 बजे तहसीलदार कर्ण सिंह नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। तीन अलग-अलग अवैध गोदामों में छापा डालकर अधिक मात्रा में कपड़ा बरामद किया है।
तहसीलदार कर्ण सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कपड़े का गट्ठर बरामद हुआ है। अभी जांच की जा रही है कि कितने कपड़े हैं। अभी इसके बारे में जानकारी की जा रही है। इसके अलावा अन्य जरूरी पत्रों को भी खंगाला जा रहा है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।