फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Raid on six shops, license of two canceled

Maharajganj News: छह दुकानों पर छापामारी, दो का लाइसेंस निरस्त

Thu, 25 Jul 2024 07:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Jul 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
Raid on six shops, license of two canceled
महराजगंज। नौतनवा ब्लाॅक के करमहवा में बृहस्पतिवार को जिला कृषि अधिकारी के नेतृत्व में खाद की दुकानों पर छापेमारी हुई। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई अपनी दुकानें बंदकर फरार हो गए। टीम ने दो दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

करमहवा में खाद भंडार पर बिना खतौनी के अधिक मूल्य पर उर्वरक बिक्री की जा रही थी। जिला कृषि अधिकारी ने दोनों दुकानदारों से स्टॉक की जानकारी मांगी तो वह नहीं दिखा सके। कृषि अधिकारी ने मौके पर ही दोनों दुकानों का लाइसेंस निरस्त करते हुए दुकान सील कर दी। यह देख एक संचालक दुकान बंदकर फरार हो गया।
विज्ञापन

टीम ने दुकान के बाहर कारण बताओ नोटिस चस्पा कर जवाब मांगा है। इसके अलावा किसान खाद भंडार, विवेक ट्रेडर्स सहित अन्य दुकानों की जांच में स्टाॅक, बिक्री रजिस्टर, खतौनी काॅपी इत्यादि का निरीक्षण किया। अधिकतर खाद, बीज और कीटनाशक की दुकानें सुबह 11 बजे से देर शाम तक बंद रहीं। टीम ने नेपाल जाने वाले पगडंडी के रास्तों पर भी भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



करमहवां में दो खाद की दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया गया है। पांच दुकानों से उर्वरक के नमूने लिए गए हैं। एक दुकान पर कारण बताओ नोटिस भी चस्पा किया गया है। कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर निरंतर जारी रहेगी।
-वीरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed