{"_id":"66c8a78dd652d377b606e74e","slug":"raid-on-information-about-making-fake-aadhaar-cards-one-detained-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-129618-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना पर छापा, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना पर छापा, एक हिरासत में
Fri, 23 Aug 2024 08:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 23 Aug 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के मुसहर बस्ती डोमा स्थित चौराहे पर फर्जी आधार कार्ड बनाने की सूचना पर शुक्रवार को साइबर टीम ने छापा मारा। टीम ने एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए अपने साथ चली गई। टीम की इस कार्रवाई से मुसहर बस्ती के लोगों में कई घंटे तक हड़कंप मचा रहा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, साइबर टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि निचलौल थाना क्षेत्र के मुसहर बस्ती डोमा चौराहे पर एक शख्स चोरी छिपे फर्जी आधार कार्ड बना रहा है। इतना ही नहीं शख्स फर्जी आधार के जरिए मोटी रकम भी कमा रहा है। साइबर टीम उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए डोमा चौराहे स्थित एक दुकान पर छापा मारा।
टीम को देख मौके पर लगी भीड़ अचानक हट गई। वहीं टीम मौके से मौजूद एक शख्स को हिरासत में ले ली। फिर टीम पूछताछ के लिए पकड़े गए शख्स और कुछ दस्तावेज को अपने साथ लेकर चली गई है। इसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में लोगों के बीच होती रही। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा की थाना क्षेत्र में साइबर टीम को आने की सूचना उन्हें मिली थी। साइबर टीम बगैर थाने पर सूचना दिए ही छापा मारने की कार्रवाई की।