फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Raid on fertilizer shops, license of two suspended

Maharajganj News: उर्वरक की दुकानों पर छापामारी, दो का लाइसेंस निलंबित

Thu, 10 Oct 2024 06:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 10 Oct 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
Raid on fertilizer shops, license of two suspended
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कृषि विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर खाद की दुकानों पर छापा डाला। स्टाक में गड़बड़ी तथा बिना ई-पाश मशीन के उर्वरक बिक्री करते मिले दो दुकानदारों का लाइसेंस निरस्त करते हुए दुकान सील करा दिया। जांच के डर से कई दुकान बंदकर फरार हो गए।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार व सहायक निबंधक सहकारिता की अगुवाई में आधा दर्जन उर्वरक की दुकानों पर छापामारी कर स्टाक, उर्वरक की उपलब्धता, ई-पाश मशीन तथा तय मूल्य पर बिक्री की जांच की गई। खान ट्रेडिंग जमुहानी, विशाल ट्रेडर्स, जय खाद भंडार पर स्टाक रजिस्टर व उपलब्ध उर्वरक का भौतिक सत्यापन किया गया। तीनों स्थानों पर लगभग 200 बोरी अधिक पाई गई।
विज्ञापन

विभाग को दुकान संचालकों ने बताया कि डीएपी की खेप आज ही मिली है इसलिए रजिस्टर में इनकी इंट्री नहीं हो सकी है। विभाग ने इसकी पुष्टि कराई तो जानकारी मिली कि डीएपी बृहस्पतिवार को ही दुकान तक भेजी गई है। उप कृषि निदेशक ने तत्काल उपलब्धता को रजिस्टर में दर्ज करने के लिए निर्देश दिया और हिदायत दी कि भविष्य में ऐसी गलती न करें। इसी प्रकार चमनगंजपुर निचलौल व कटया घुघली के निरीक्षण में स्टाक व स्टाक रजिस्टर में बड़ा अंतर पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों दुकानों पर बिना ई-पाश मशीन के उर्वरक बिक्री बड़ी मात्रा में की गई थी। तय रेट पर डीएपी की बिक्री न पुष्ट होने पर व गड़बड़ी को देखते हुए उपकृषि निदेशक ने दोनों दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दुकान को सील करवा दिया। विभाग की इस कार्रवाई से निचलौल व घुघली क्षेत्र में अधिकतर खाद व बीज की दुकानें बंद पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed