{"_id":"66f684b3bdbd1793c601c496","slug":"raid-in-arto-office-created-panic-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132252-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एआरटीओ दफ्तर में छापा, खलबली मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एआरटीओ दफ्तर में छापा, खलबली मची
Fri, 27 Sep 2024 03:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 27 Sep 2024 03:40 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। एआरटीओ कार्यालय में प्रशिक्षु एसडीएम शिवाजी यादव के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने बृहस्पतिवार को छापा डाला। इस दौरान एक-एक पटल सहित कैश काउंटर, फार्म बिक्री आदि की जांच की। मिली खामियों को सुधारने के निर्देश दिए। उधर, छापा के चलते कार्यालय में खलबली मची रही।
डीएम के निर्देश पर प्रशिक्षु एसडीएम शिवाजी यादव और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एआरटीओ कार्यालय में एक-एक पटल की जांच की। अधिकारियों की गाड़ी देखते ही दुकानों और कार्यालय के इर्द-गिर्द जमावड़ा लगाने वाले दलाल फरार हो गए। इस दौरान प्रशिक्षु एसडीएम ने लाइन में लगे लोगों से पूछताछ कर लाइसेंस बनवाने में होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कैश काउंटर पर चेक के दौरान कैश सही पाया गया। प्रशिक्षु एसडीएम शिवाजी यादव ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय के सभी पटलों की जांच की गई।