फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Rahul Selected PM Rashtriya Bal Puraskar

राहुल प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार के लिए चयनित

Tue, 12 Oct 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Rahul Selected PM Rashtriya Bal  Puraskar
राहुल को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए किया गया चयन
विज्ञापन

महराजगंज। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 के लिए राहुल सिंह निवासी ग्राम बीजापार आसमान छपरा, पोस्ट सिसवां बाजार का चयन हुआ है। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने जिला प्रोबेशन अधिकारी, डीसी त्रिपाठी को निर्देशित किया है कि राहुल सिंह के विषय में आवश्यक अभिलेखों की जांच कर तत्काल ऑनलाइन रिपोर्ट प्रेषित करें। राहुल सिंह इसके पूर्व भी अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में पिछले तीन वर्षों से प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने बताया कि राहुल सिंह से दूरभाष पर वार्ता की गई, जिसके क्रम में विकास भवन के कक्ष संख्या-19 में राहुल सिंह ने व्यक्तिगत रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुआ समस्त अभिलेखों का सत्यापन कराया। सत्यापन रिपोर्ट ऑनलाइन निदेशालय महिला कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्रेषित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed