फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ragini toper in distric cbsc 12

सीबीएसई : 12वीं में निचलौल की रागिनी बनीं जिला टॉपर

Mon, 13 Jul 2020 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
ragini toper in distric cbsc 12
बिशप एकेडमी स्कूल में सीबीएसई का रिजल्ट आने के बाद खुशी जाहिर करते बच्चे - फोटो : MAHARAJGANJ
सीबीएसई : 12वीं में निचलौल की रागिनी बनीं जिला टॉपर
विज्ञापन

महराजगंज। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार घोषित हुआ तो सफल छात्र खुशी से उछल पडे़। जिले के निचलौल कस्बे के सेक्रेड हार्ट स्कूल की छात्रा रागिनी गुप्ता ने 96.66 प्रतिशत अंक हासिल कर नाम रोशन किया है। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज के छात्र प्रतीक कुमार गुप्ता ने 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरे स्थान पर हैं। जबकि विशप एकेडमी महराजगंज के छात्र मानषी मिश्रा ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान पाया है।
सेक्रेड हार्ट स्कूल निचलौल के प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने बताया कि इस बार 12वीं की परीक्षा में स्कूल की छात्रा रागिनी से जनपद टॉप किया है। शिक्षकों के बेहतर मार्ग दर्शन एवं अनुशासित ढंग से दी गई शिक्षा के वजह से छात्रा ने नाम रोशन किया है। कॉलेज के सभी अच्छे अंकों के साथ सफल हुए हैं। वहीं नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य जनार्दन मिश्रा ने बताया कि ज्यादातर छात्र बेहतर अंकों के साथ सफल हुए हैं। विशप एकेडमी के प्रबंधक बीके तिवारी ने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने बेहतर अंक हासिल किया है। सभी शिक्षकों की मेहनत की बदौलत रिजल्ट काफी अच्छा बना है। कॉलेज के 20 प्रतिशत से ज्यादा छात्र 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

नौतनवां मार्डन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य जितेश सिन्हा ने बताया कि 12वीं में प्रखर ने 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर किया। वहीं मनीष त्रिपाठी 94.2 प्रतिशत, आनंद मौर्य 90.8 प्रतिशत, आकाश विश्वकर्मा ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। छात्राओं ने बेहतर अंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। एमपी पब्लिक स्कूल की रूपाली मद्धेशिया ने 94.4 प्रतिशत अंक, शकील खान ने 93.2 प्रतिशत, सौम्या श्रीवास्तव ने 92.8 प्रतिशत, रिया सिंह ने 93 प्रतिशत, नवनीत ने 91 प्रतिशत, धीरज ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। स्कालर्स एकेडमी आनंदनगर में अमितेश चौधरी ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल की छात्रा अंकिता गुप्ता ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है। सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंड्री स्कूल, एसकेएसडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल भुजौली के छात्रों ने बेहतर अंकों केे साथ सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed