फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Questions are being raised on the hospital health service run by dental hygienist and ward boy.

Maharajganj News: डेंटल हाइजिनिस्ट व वार्डव्याय चला रहे अस्पताल स्वास्थ्य सेवा पर उठ रहा सवाल

Sat, 09 Mar 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 09 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Questions are being raised on the hospital health service run by dental hygienist and ward boy.
महराजगंज। स्वास्थ्य सेवाएं कागजों में भले ही दौड़ती नजर आ रही है, लेकिन धरातल पर इसका असर नहीं दिखाई दे रहा हैं। ऐसा ही निचलौल ब्लाॅक के बजहीं पीएचसी पर चल रहा हैं। यहां कोई चिकित्सक नजर नहीं आते फार्मासिस्ट की भी तैनाती नहीं है। डेंटल हाइजिनिस्ट व वार्डव्याय अस्पताल चला रहे हैं। यहां अव्यवस्था बढ़ती ही जा रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजही में एक साल पहले डॉक्टर विवेक गुप्ता लोगों को स्वास्थ्य सुविधा दे रहे थे। लेकिन वह पीजी करने चले गए इसके बाद फार्मासिस्ट रमेश का छह माह पहले इनका स्थानांतरण सदर सीएचसी क्षेत्र के रम्हौली में किया गया। तभी से यहां पर किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं है। जिससे यहां मरीजों को स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

केवल वार्डव्याय और डेंटल हाईजिनिस्ट ही इस अस्पताल में सेवा दे रहा है। जिम्मेदार की तैनाती न होने से अस्पताल में अव्यवस्था बढ़ गई है। यहां के मरीजों को महंगे दर पर निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। सीएचसी अधिक्षक डॉक्टर अंग्रेस सिंह ने कहा कि गडौरा बजही और जहदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की तैनाती नहीं है। बजही में डेंटल हाईजिनिस्ट से जनरल ओपीडी कराई जा रही है। फार्मासिस्ट संजय जायसवाल की तैनाती हो गई है। वह जल्द ही कार्यभार संभाल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed