वेतन निर्धारण की मांग उठाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाध्यक्ष मुनिराम शर्मा ने बताया कि फील्ड में कार्यरत विभिन्न श्रेणी के कर्मचारियों का एसीपी का लाभ देते हुए वेतन पुन: निर्धारण समय नहीं हो पा रहा है। विलम्ब होने पर उसका एरियर बाकी रह जा रहा है। जिसके लिए संबंधित कर्मचारी, कार्यालय एवं व्यक्तिगत रूप से मिल चुके है।
उन्होंने बताया कि कार्यालय के एकाउंटेंट व लिपिक वर्ग द्वारा धनउगाही के लिए अडिय़ल रवैया अपनाए जाते हैं। मौखिक निर्देश के बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। रंजन प्रसाद, रूदल, पारसराम, सर्वजीत के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।