{"_id":"617d965a760ad13d7b1212bd","slug":"pure-water-available-government-s-priority-maharajganj-news-gkp414859068","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुद्ध पेयजल योजना भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध पेयजल योजना भूमि पूजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुद्ध पेयजल मुहैया कराना सरकार की पहली प्राथमिकता: विधायक
फरेंदा (महराजगंज)। ‘जल ही जीवन मिशन’ के तहत शुद्ध पेय जल सभी को उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार लोगों के सुविधाओं के प्रति बेहद गंभीर है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में अनेक प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। यह बात विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने शनिवार को उदितपुर में वाटर टैंक के पाइप पेयजल योजना के भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर कही।
विधायक ने कहा कि पेयजल की व्यवस्था करीब तीन करोड़ की लागत से कराई जा रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा शुद्ध पेय जल सभी को उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। विवेका पांडेय ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मूलभूत सुविधाओं के प्रति सरकार विशेष ध्यान दे रही है। ग्राम प्रधान नीरज जायसवाल ने कहा कि शुद्ध पेयजल की व्यवस्था गांव में होने से लोगों से लोगों को बीमारी से निजात मिलेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य परमानंद तिवारी, पप्पू यादव, सुकांत विश्वकर्मा, परमात्मा अग्रहरि, एसबी गुरूंग, शिववचन जायसवाल, दिनेश मद्धेशिया, ललित यादव, तौलन यादव, केएम गुप्ता, हरिशंकर चौरसिया, शिवप्रसाद मौजूद रहे।